कन्नौज-उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेंड से भिड़ी एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल मेडिकल कॉलेज रिफर।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेंड से भिड़ी एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल मेडिकल कॉलेज रिफर।

छिबरामऊ/कन्नौज। (आईरा न्यूज नेटवर्क दीप सिंह) जनपद की कोतवाली छिबरामऊ अंतर्गत चौकी सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पूरन नगला निवासी विष्णु व करन किसी काम को लेकर बाइक लेकर घर से निकले रास्ते में जगतपुर गांव के रोड पर तेज रफ्तार से जा रहे थे तभी अचानक पेड़ से टकरा गए। करन उर्फ छोटे पुत्र लख्मीचंद बाइक चला रहा था बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह संभाल न सका और पेड़ से जा भिड़ा दोनों के गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर चौकी प्रभारी प्रमोद तिवारी सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुची घायलो को अस्पताल भिजवाया गया । डॉक्टरों ने करन उर्फ छोटे को मृत घोषित कर दिया। विष्णु को गंभीर चोट होने के कारण विष्णु को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया वहीं परिजनों की माने तो परिजनों का कहना है दोनों युवक घर से निकले थे रास्ते में उनकी बाइक पोल से या पेड़ से टकराई हम मौके पर नहीं थे । दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें दिलु नगला स्थित 100सैया में भर्ती कराया गया मृतक के तीन बच्चे हैं वह अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके चलाता था।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button