स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

रोडवेज बस व गर्म तारकोल टैंकर दुर्घटना में झुलसे विनोद की मौत-किसी भी सरकारी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने नही ली सुध

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा- रोडवेज बस व गर्म तारकोल टैंकर दुर्घटना मे झुलसे विनोद की मौत उसका पुत्र और.अन्य भी गम्भीर रूप से घायल


किसी भी सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने आज तक नही ली सुध
स्योहारा।गत ३ नवंबर को धामपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गर्म तारकोल से झुलसे लोगो की हालत गम्भीर बनी हुई है जिसमे से आज एक गरीब ने अपनी जान भी गवा दी लेकिन इस गम्भीर घटना और घायलों की तरफ न किसी अधिकारी का और न ही किसी जन प्रतिनिधि का ध्यान जा रहा है जबकि घायल हर रोज तड़पने को मजबूर हैं।
बताते चलें की गत ३ नवंबर की सुबह को धामपुर मार्ग पर एक रोडवेज बस संख्या यूपी बीस ए टी ८३५३ की टक्कर एक गर्म तारकोल से भरे टैंकर से हो गई थी जिसका खोलता हुआ तारकोल बस में बैठी तमाम स्वारियो पर आ गिरा था जिस कारण सवारी बुरी तरह से झुलस गई थी और तभी से सभी का इलाज उनके गरीब परिजन अपने स्तर से करा रहे है लेकिन किसी भी सरकारी अधिकारी या जन प्रतिनिधि ने घायलों की सुध नहीं ली और घायल हर दिन तड़प ने को मजबूर हो रहे हैं ,इसी क्रम में यहां इस्लाम नगर निवासी विनोद (४५/पुत्र मुकंदी सिंह की बीती रात इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है जबकि उनका युवा पुत्र विकास का भी इलाज अभी चल रहा है ,विनोद की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनके पुत्र विकास ने आज तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ,पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है जबकि विनोद की मौत के बाद अब विकास को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है जबकि बताया जा रहा है की अन्य घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button