बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आईरा न्यूज़ की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जाँच कर अवश्य कार्यवाही के लिए किया प्रेषित !

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जाँच कर अवश्य कार्यवाही के लिए किया प्रेषित !

धामपुर– जी हाँ मामला धामपुर- अलहैपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जित्तानपुर का है

!!जहाँ एक और योगी सरकार भ्रस्टाचार को जड़ से उखाड़ देना चाहती है वही कुछ जनप्रतिनिधि व अधिकारी योगी सरकार के इस मिशन को चुना लगा रहे है
आप को बताते चले कि जहाँ एक ओर योगी सरकार पंचम वित्त वर्ष योजना मे ज्यादा से ज्यादा पैसा ग्रामो के विकास के लिए देकर ग्रामीणों को सभी सुख सुविधा देने चाहती है वही कुछ जन प्रतिनिधियों,ग्राम प्रधानों,ग्राम सचिव व ब्लॉक के उच्चाधिकारियों द्वारा मिली भगत कर योजनाओं के पैसे का बंटाधार किया जा रहा है
अगर सूत्रों की मानें तो ग्रामो मे कोई भी विकास कार्य का 35% से 45% के कमिशन का खुला खेल चल रहा है
इसी खेल के क्रम मे ग्राम पंचायत जित्तानपुर के हैंडपंप के रिबोर की की गई पंचायत खाते से पेमेंट से लगाया जा सकता है
जहाँ हामिद के घर के पास हैंडपम्प रिबोर के लिए पंचायत के खाते से शहज़ाद कॉन्टैक्टर को -58294/₹ की पेमेंट कराई गई है वही प्राइमरी स्कूल में रिबोर की,-58619/₹,सुधीर के घर के पास रिबोर की -57814,/₹
वही सूत्रों का कहना है कि – 30- से – 35 हज़ार मे रिबोर का कार्य हो जाता है
जिसको लेकर आईरा न्यूज़ ने ट्विटर के माध्यम से जिलाअधिकारी से जांच की माँग की थी जिसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जाँच कर अवश्य कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है
अब देखना ये है कि जाँच का ऊँट किस करवट बैठता है या लांबाखेड़ा पंचायत की जांच की तरह मामले की लीपा पोती कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है।

80% LikesVS
20% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button