काशीपुर-उत्तराखण्ड़उत्तराखंड
नशे के विरुद्ध जंग में उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

उत्तराखंड उधम सिंह नगर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
नशे से युवा पीढ़ी को बचाना है नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है
264 ग्राम स्मैक के साथ नशे के सौदागरों को उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में उत्तराखंड की सबसे बड़ी बरामदगी।
करीब 30 लाख रुपए है अंतराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत।
पुलिस टीम हेतु एसएसपी महोदय द्वारा की 2,500 रुपए ईनाम की घोषणा।
कानि0 पंकज सजवान व महेंद्र डंगवाल को मैन ऑफ द मंथ हेतु किया नामित।


















