कन्नौज-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़शहर

प्रदेश में सीसीटीएनएस की रैंकिग में जनपद कन्नौज लगातार तीसरी बार टॉप-10 में

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क कन्नौज से दीप सिंह

पुलिस अधीक्षक कन्नौज कुँवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में कन्नौज जिले को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में जनपद कन्नौज लगातार तीसरी बार टॉप-10 में आया है। पूरे प्रदेश में कन्नौज को सीसीटीएनएस की रैंकिंग में माह अक्टूबर की रैंकिंग में 09वां स्थान प्राप्त हुआ है तथा अगस्त में तीसरा स्थान व माह सितम्बर की रैंकिंग में 10वां स्थान मिला था। तकनीकी सेवाऐं मुख्यालय लखनऊ द्वारा इस वर्ष माह जून से पूरे प्रदेश के जिलों की सीसीटीएनएस के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर रैंकिग की जाती है, जिसमें कई बिन्दुओं जैसे एफआईआर, गिरफ्तारी, सम्पत्ति जब्ती, आरोप पत्र, आनलाईन शिकायतें, आनलाईन चरित्र आदि कार्यों की समीक्षा कर रैंकिंग की जाती है। जनपद के थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसके सापेक्ष जनपद कन्नौज रैंकिंग में माह अगस्त से लगातार टॉप-10 पर जगह बनाये हुए है । पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा नियुक्त cctns नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज डॉ0 अरविंद कुमार, डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर सुशील कुमार प्रजापति व थानों के सीसीटीएनएस कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी तथा भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button