Uncategorized

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

थाना सिविल लाइन पुलिस व आर्मी इंटेलिजेंस टीम द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती के लिए फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार। कब्जे से फर्जी दस्तावेज, 02 मोबाईल फोन सहित अन्य सामान बरामद

जनपद मुजफ्फनगर। में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.10.2022 को थाना सिविल लाईन पुलिस एवं आर्मी इंटेलिजेंस टीम द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती में अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर भर्ती दिखवाने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को नुमाईश कैम्प गेट नम्बर 02 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से फर्जी दस्तावेज व 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पताः- कमल सिंह पुत्र विशम्बर दयाल निवासी ढकरौली थाना खानपुर, बुलन्दशहर, महकार सिंह पुत्र तुल्लाराम निवासी सी-512 वेदव्यासपुरी ट्रांसपोर्टनगर, मेरठ। बरामदगीः 01 मार्कशीट, 02 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 03 एडमिट कार्ड, 02 मोबाईल फोन(घटना में प्रयुक्त)। पूछ्ताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त कमल द्वारा बताया गया कि मैं 2019 में भर्ती के सम्बन्ध में महकार सिंह से मिला था, जिससे मुझे रविन पुत्र सोहनपाल सिंह निवासी अकबरपुर रैना थाना अगौता, बुलन्दशहर द्वारा मिलवाया गया था। और महकार उपरोक्त द्वारा मुझे राहुल कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, मुरादाबाद के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 04 लाख रूपये लेकर भर्ती कराया गया था लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन ना होने पर मैं नौकरी से भाग आया था। दिनांक 03.10.2022 को मैंने कमल कुमार के नाम से सेना भर्ती में दौड की थी लेकिन मेरे पास मूल दस्तावेज नहीं थें जिन्हे आज महकार सिंह तैयार करा के लाये हैं और मुझे दिनांक 06.10.2022 की भर्ती में भाग दिलावाने के लिए 01 अलग एडमिट कार्ड बनवाया था। अभियुक्त महकार उपरोक्त से पूछताछ पर उसने बताया गया कि मेरे द्वारा रविन कुमार उपरोक्त के साथ मिलकर फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर ओवरऐज हो चुके लडको को आर्मी में भर्ती कराया है। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्त रविन उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीमः- उ0नि0 श्री विनोद कुमार अत्री थाना सिविल लाईन, का0 आदित्य थाना सिविल लाईन, का0 देवेश कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर, आर्मी इंटेलिजेंस टीम।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button