बिजनौर-उत्तरप्रदेश

अग्निपथ पर देखें जयंत चौधरी का विरोध

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

स्लग-अग्निपथ पर देखें जयंत चौधरी का विरोध
रिपोर्ट-अमीन अहमद/बिजनौर

एंकर-सरकार द्वारा लाई गई अग्नीपथ योजना के विरोध में आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बिजनौर पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया युवा पंचायत में जयंत चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की जहां पर युवा राष्ट्रीय लोक दल के तमाम कार्यकर्ता व किसानों ने पंचायत को अपना समर्थन दिया।

वीओ-गौरतलब है कि सरकार द्वारा युवाओं के लिए अग्नीपथ योजना लाई गई थी।जिसमें योजना आते ही देशभर में इसका विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था हालांकि कहीं-कहीं आगजनी भी हुई थी। इसी बीच आज बिजनौर में एक निजी बैंकट हॉल में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने युवा पंचायत का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की और अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए तत्काल योजना को वापस लेने की मांग की है। बातचीत में जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं को बेरोजगार करके सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। और वर्तमान में सरकार किसान विरोधी बन बैठी है। पंचायत में आरएलडी के युवा नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अग्नीपथ योजना को वापस लेने की मांग की। आर डी प्रमुख जयंत चौधरी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार संविधान से हटकर काम कर रही है प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में चल रहे बुलडोजर पर भी जयंत चौधरी ने बताया कि गरीब लोगों के मकानों को गलत तरीके से तोड़ा जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है।

वीओ-जयंत चौधरी आरएलडी प्रमुख

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button