चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

ईडी ने शिवसेना नेता संजय राऊत पर कसा शिकंजा, 8 जमीनें और 1 फ्लैट किया जब्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – ED ने शिवसेना नेता और सांसद संजय राऊत बड़ा झटका देते हुए उनकी और परिवार अलीबाग की 8 जमीनें और दादर में स्थित एक फ्लैट को जब्त कर लिया। ED ने यह कार्रवाई 1034 करोड़ रुपये के पत्रा चॉल जमीन घोटाले मामलें में की है। इस जमीन घोटाले में राऊत दोस्त प्रविण राऊत ED पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले हफ्ते इस मामलें में ED ने इसकी चार्जशीट भी दायर कर चुकी है।

संजय राऊत ने पिछले महीने 2 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर ED द्वारा मुंबई में बिल्डर्स और अन्य बिजनेसमैन को धमकाकर वसूली का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि एक नेता और उसका बेटा सलाख़ों के पीछे जाएंगे। उनके इस आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी विरेश प्रभु के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया था। इस एसआईटी के गठन के महज 24 घंटे के भीतर ही राऊत की प्रोपर्टी ED ने जब्त कर दी।

ED की इस कार्रवाई के बाद संजय राऊत ने भले ही ट्विट कर “असत्यमेव जयते” कहा हो, लेकिन ईडी कार्रवाई पर संजय राऊत ने दिल्ली में कहा 2009 में मेहनत के पैसे से जमीन खरीदा था। एक पैसा भी मनी लॉंडरींग के जरिए नहीं आया है।

वो एक एकर भी जमीन नहीं है। ऐसी कार्रवाई के बाद लड़ने की और प्रेरणा मिली है। इससे पहले भी संजय राऊत की पत्नी वर्षा राऊत को ED प्रवीण राऊत के साथ 55 लाख रुपये के लेनदेन के मामलें में जांच के लिए बुला चुकी है। इतना ही संजय राऊत ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की जब शादी हुई थी तब मेहँदीवाली, फूलवाला और टेलर से भी ED ने पूछताछ की थी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button