व्यापारी के लिए बड़ी सौगात – रविवार की शाम को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा के कार्यलय पर आयोजित बैठक में कपिल शर्मा ने बजट की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि इस बजट से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। एवम व्यापारियों के लिए 10 लाख का बीमा एवम पेंशन योजना सुचारू रखी है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना वायरस के चलते जनता व सरकार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
इसके बावजूद सरकार ने इस बजट में व्यापारियों पर कोइ अतिरिक्त कर नही लगया है। ये व्यापारी के लिए बड़ी सौगात है। यह अब यह बजट सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है उन्होंने व्यापारियों से बजट की विशेषताओं को जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया। कपिल शर्मा की अध्यक्षता व वैभव गोयल संचालन में लवली त्यागी ,अशोक चंद्रा,अशोक अग्रवाल,कमल राठी,हरि प्रकाश गुप्ता, संजय गुज्जल, आशू जैन, संजय शर्मा, राकेश अग्रवाल, शादाब अहमद शाद, अंकुश अग्रवाल, दीपू अग्रवाल, सरदार हरबंस, अतुल वर्मा, जफर अहमद, राजीव अग्रवाल, अनंत अग्रवाल आदि काफी संख्या में व्यापारी ने भाग लिया।

Maps का इस्तेमाल करने से कट सकता है चालान = खबर पढ़े




























