उत्तरप्रदेश
Trending

अंबेडकर की जयंती भव्य रूप में मनाने का निर्णय

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगीना – बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आगामी 14 अप्रैल को मनाने को लेकर अंबेडकर पार्क में अंबेडकर स्मारक समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।

रविवार की दोपहर स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में अंबेडकर स्मारक समिति की आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शोभायात्रा के संबंध में अपने अपने सुझाव रखे। अंबेडकर पार्क समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश गौतम ने कहा की बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की शोभायात्रा बहुत ही भव्य रूप में निकाली जाएगी। यात्रा में शहर के सभी लोगों के साथ साथ नगीना के निकटवर्ती ग्रामों के लोगों से भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर शोभा यात्रा को सुंदर बनाने का आह्वान किया एवं समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

बैठक में पूर्व विधायक सतीश गौतम अध्यक्ष अंबेडकर स्मारक समिति, रामचंद्र सिंह रिटायर्ड पोस्ट मास्टर, चंद्रपाल सिंह, रोहित रवि, कोमल पटवारी, बाबू डूंगर सिंह, विक्रम बौद्ध, मास्टर धर्मवीर, अशोक कुमार, हेमंत संतोषी, बलराम एडवोकेट, शीशराम, बाबूराम, जसवंत सिंह , शुभम प्रधान, रमेश कुमार, गोपाल सिंह, संदीप कुमार, रामगोपाल सिंह सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button