रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच के चमका Terra , बनी दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी
AIRA NEWS NETWORK – क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं है लेकिन फिर भी पिछले कुछ दिनों में इसने बाकी क्रिप्टो टोकनों की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले महीने जहां क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव और जोखिम बना हुआ था वहीं, Terra की परफॉर्मेंस उस समय टॉप पर चल रही थी और रिटर्न देने के मामले में यह अन्य पॉपुलर डिजिटल टोकनों से कहीं आगे रहा।
यह हैरान कर देने वाला है कि पिछले एक महीने में इसकी कीमत 47 डॉलर से उठकर 91 डॉलर तक जा चुकी है। इसका अर्थ साफ है कि महीने भर के अंदर Terra की वैल्यू (Terra Value) में दोगुना इजाफा हो चुका है और टोकन की रिटर्न देने की क्षमता दोगुनी हो गई है। यहां पर यह जानना भी रोचक होगा कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के शुरू होने के एक हफ्ते के अंदर इस टोकन की कीमत में जबरदस्त ग्रोथ हुई है।






