उत्तरप्रदेश
Trending

थाना झिंझाना पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए ग्राम हरसाना से लूट करने वाले 09 शातिर बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे चोरी/लूट/डकैती की घटनाओं के अनावरण एवं ऐसी वारदातों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा ग्राम हरसाना से हुई लूट की घटना में लिप्त 09 बदमाशों को गिरफ्तार करनें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है ।

जिनके कब्जे से लूटे गये जेवरात सफेद धातु व पीली धातु, 01 मोबाइल व 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस एवं 06 चाकू बरामद हुए है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

ज्ञात हो कि दिनांक 07/08.01.2022 की रात्रि को थाना झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत वादी श्री सुनील पुत्र हरफूल निवासी ग्राम हरसाना थाना झिंझाना जनपद शामली द्वारा उसके घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की पत्नी व भतीजी के कुण्डल, पाजेब, 02 मोबाइल व कुछ रुपये आदि को लूट कर ले जाने की घटना के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर लिखित तहरीर दाखिल की गयी थी । तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना झिंझाना पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था । झिंझाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये थे । और घटना के अनावरण हेतु निरंतर कई टीमों के द्वारा कार्य किया जा रहा था ।

अपराध का तरीका गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त राजेन्द्र ने बताया कि मैने अपने रिश्तेदार जितेन्द्र पुत्र नवाब निवासी लहरीपुर से इसके गांव में घटना से करीब एक सप्ताह पहले मुलाकात की व कोई काम (लूट आदि) बताने को कहा तो जितेन्द्र ने बताया कि सुनील पुत्र हरफूल निवासी हरसाना के खेत हमारे खेतो के पास है व घर भी हमारे गांव के नजदीक है पैसे वाला है इसके पैसा मिलेगा ।

इस पर हम दोनो ने डकैती डालने की योजना बनाते हुए मेरे साथ जेल मे बन्द रहे इमरान उर्फ खलीफा उपरोक्त से मैनें सम्पर्क किया व इस डकैती की योजना बनाई व हथियार तथा आदमी लाने को कहा । 7 जनवरी की शाम करीब 08.00 बजे इमरान उपरोक्त अपने साथ साबिर, शौकिन, आशर, दिलशाद उर्फ दिल्ला, आमिर को साथ लेकर मेरे पास झिंझाना आ गया । इसके बाद हम सभी सातो लोग जितेन्द्र के घऱ ग्राम लहरीपुर पहुँचे व वही रूके इसके बाद रात्रि 01.00 बजे के आसपास हम सभी जितेन्द्र के साथ ग्राम हरसाना में पहुँचे और मैं व इमरान, दिलशाद उर्फ दिल्ला, साबिर व आशर घऱ में घुस गये तथा जितेन्द्र शौकीन व आमिर को घर के बाहर पहरेदारी पर लगा दिया ।

सुनील व इसके परिवार के सदस्यो को तमंचे के बल पर डराकर कब्जे में ले लिया इसके घर से चांदी के सफेद धातु के जेवर पाजेब, दस्तबन्द बच्चों के कडूले, पेण्डिल व एक जोडी कुण्डल तथा नाक की लोंग तथा करीब 8000/- रूपये नगद लूट कर व इनके घर के तीन मोबाइल फोन जिनमें दो vivo कम्पनी के टच स्क्रीन व एक छोटा मोबाइल कीपैड सैमसंग कम्पनी का लूट लिया ।

गांव के जाग होने का अंदेशा होने के कारण हम तेजी से सुनील के घर के पीछे स्थित गन्ने के खेत से होते हुए, जंगल की तरफ तेजी से निकल गये । सोने के कुण्डल व नाक की लोंग पैसे की जरूरत के चलते इमरान उर्फ खलीफा के द्वारा बुढाना में सुनार कुलदीप अग्रवाल ज्वैलर्स छोटा बाजार बुढाना में बेच दिये थे ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

  • मु0अ0स0 69/05 धारा 394,411 भादवि थाना तीतरो जनपद सहारनपुर ।
  • मु0अ0स0 81/05 धारा 307 भादवि थाना तीतरो जनपद सहारनपुर ।
    3.मु0अ0स0 222/05 धारा 392,120 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
    4.मु0अ0स0 509/05 धारा 394 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
    5.मु0अ0स0 104/06 धारा 392 भादवि थाना बाबरी जनपद शामली ।
    6.मु0अ0स0 379/06 धारा 392 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
    7.मु0अ0स0 424/06 धारा 307 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
    8.मु0अ0स0 578/07 धारा 307 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  • मु0अ0स0 423/10 धारा 110जी सीआरपीसी थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  • मु0अ0स0 455/10 धारा 03 यूपी गुण्डा अधि0 थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  • मु0अ0स0 95/11 धारा 380,411 भादवि थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर ।
  • मु0अ0स0 72/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना शिवपुरा जनपद राजस्थान ।
  • मु0अ0स0 237/18 धारा 399,402 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  • मु0अ0स0 239/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  • मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त दिलशाद-
1.मु0अ0स0 465/17 धारा 2/3 गैंग0 अधि0 भादवि थाना लिंक रोड जनपद गाजियाबाद ।

  1. मु0अ0स0 968/17 धारा 379 भादवि थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद ।
  2. मु0अ0स0 1342/17 धारा 379 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद ।
  3. मु0अ0स0 1385/17 धारा 379 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद ।
  4. मु0अ0स0 1704/17 धारा 379 भादवि थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद ।
  5. मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त शौकिनः-
1.मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त आशूः-
1.मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त आमिरः-
1.मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त साबिरः-
1.मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त कुलदीपः
1.मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त इमरान उर्फ खलीफा
1.मु0अ0स0 160/04 धारा 392 भादवि थाना शाहपुर जनपद मु0नगर ।
2.मु0अ0स0 166/04 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना शाहपुर जनपद मु0नगर ।
3.मु0अ0स0 69/05 धारा 394,411 भादवि थाना तीतरो जनपद सहारनपुर ।
4.मु0अ0स0 243/10 धारा 392,452 भादवि थाना ननौता जनपद सहारनपुर ।
5.मु0अ0स0 386/11 धारा 392 भादवि थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर ।
6.मु0अ0स0 435/11 धारा 307,398 भादवि थाना देवबन्द जनपद सहानपुर ।
7.मु0अ0स0 693/11 धारा 2/3 गैंग0 अधि0 थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर ।
8.मु0अ0स0 52/12 धारा 147,148,149,302,394 भादवि थाना बडगांव जनपद सहारनपुर ।
9.मु0अ0स0 23/22 धारा 395,412 भादवि थाना झिंझाना जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरणः-
1-01 जोडी कुण्डल पीली धातु के ।
2- 01 नाक की लौंग पीली धातु की ।
3- 02 दस्तबन्द सफेद धातु के ।

  1. 03 जोडी कडूली सफेद धातु की ।
  2. 02 पाजेब सफेद धातु की ।
  3. 01 गले का पैण्डिल सफेद धातु का ।
  4. 01 मोबाइल VIVO कम्पनी ।
  1. अवैध 02 तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
  2. अवैध 06 चाकू ।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
  3. प्रभारी निरीक्षक श्री श्यामवीर सिंह थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  4. उ0नि0 श्री फतेह सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद शामली ।
  5. उ0नि0 श्री नेमचन्द सिंह थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  6. उ0नि0 श्री अखिलेश कुमार थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  7. उ0नि0 श्री राजन पुण्डीर सर्विलांस टीम जनपद शामली ।
  8. का0 राममूर्ति तेजा थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  9. का0 प्रदीप कुमार थाना झिंझाना जनपद शामली ।
  10. है0का0 कपिल मलिक स्वाट टीम जनपद शामली ।
  11. है0का0 सुरेश कुमार स्वाट टीम जनपद शामली ।
  12. का0 मोहित कुमार स्वाट टीम जनपद शामली ।
  13. का0 मनीष कुमार स्वाट टीम जनपद शामली ।
  14. का0 नितिन त्यागी स्वाट टीम जनपद शामली ।
  15. है0का0 राहुल सर्विलांस टीम जनपद शामली ।
    14.का0 मनीष सर्विलांस टीम जनपद शामली ।
  16. का0 मोहित सर्विलांस टीम जनपद शामली ।
    नोटः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु टीम को प्रशस्ति पत्र व 25,000/- रूपये के नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button