अंतरराष्ट्रीय
Trending

Indian Economy: मूडीज ने बढ़ाया भारत के ग्रोथ का अनुमान,वित्त वर्ष में 9.5 फीसदी रह सकता है भारत का GDP

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Moody’s Growth Outlook: रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के चलते जहां दुनियाभर में तनाव बना हुआ है. इसके चलते भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है. कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है जो भारत के लिए मुसीबत बढ़ाने वाली खबर है. लेकिन इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ( Moody’s Investors Service ) की तरफ से. मूडीज ने मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22  में भारत का विकास दर 9.5 फ़ीसदी रहने का अनुमान जताया है. पहले एजेंसी ने 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था. 

मूडीज (Moody’s ) ने अपने अपने ग्लोबल मेट्रो आउटलुक 2022 23 रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना महामारी और दूसरे लहर के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी के साथ रिकवर कर रही है. मूडी ने वित्त वर्ष 2022 23 मई भारतीय अर्थव्यवस्था के 8.4 फ़ीसदी की दर से विकास करने का अनुमान जताया है. मूडी का यह अनुमान आरबीआई के अनुमान से 60 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है. आरबीआई ने भारतीय अर्थव्यवस्था के 2022- 23 में 7.8 फीसदी के दर से विकास करने का अनुमान जताया है. 

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस  के मुताबिक भारत में सेल्स टैक्स कलेक्शन में तेजी आई है रिटेल एक्टिविटी बड़ी है और पीएमआई (Purchasing Manager Indices) में सुधार है. हालांकि मूडीज ने अपने ग्लोबल मेट्रो आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि ईंधन की बढ़ती कीमतें और सप्लाई में रुकावट के चलते अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है. 

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button