AIRA NEWS NETWORK – मिर्जापुर 3 हो या आश्रम 2 या फिर असुर 2, ऐसी ही कई वेब सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये वेब सीरीज खासा फेसम हुई थीं, इसलिए इनके आने वाले पार्ट्स से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं। मिर्जापुर 2 के लिए तो फैंस तो क्या स्टार्स भी मांग करने लगे थे कि इसे जल्द रिलीज किया जाए। आश्रम में बॉबी देओल की दमदार परफोर्मेंस लोग मिस कर रहे हैं। यहां जानिए इन वेब सीरीज का अपडेट।
मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3)
मिर्जापुर का पहला सीजन साल 2018 में आया था। तीसरे सीजन के बारे में अली फजल ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कहा, ”ये इसी साल आएगी। हम पिछले साल के पेंडिंग वर्क के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दूसरी लहर की वजह से चीजें देर हो गई थीं।”
आश्रम 2 (Aashram 2)
इस साल के मिड में इस सीरीज के आने के चांस हैं। इंडिया डॉट काम से बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा था, ”कोरोनावायरस की वजह से शूटिंग में देरी हुई है। मैं एकदम सटीक तारीख नहीं पता और कब लेकिन मुझे लगता है कि इसे इस साल के मिड में आना चाहिए।”
असुर 2 (Asur 2)
असुर 2 की शूटिंग 2021 में शुरू हुई थी। बरुण सोबती ने जनवरी 2022 में शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी। सेकेंड सीजन में भी अरशद वारसी नजर आएंगे। पहले सीजन का काफी प्यार मिला था।
ब्रीद 3 (Breathe 3)
अभिषेक बच्चन, नित्या मेनन और अमित साध इस सीरीज में नजर आए थे। पिछले साल सीजन 3 की शूटिंग हुई थी। इसलिए उम्मीद है कि इसका सीजन 3 इस साल लॉन्च हो सकता है।


















