बॉलीवुड
Trending

डांस के दौरान नीचे खिसका उर्फी जावेद का टॉप, आनन-फानन में करना पड़ा ये काम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. ऐसा कोई दिन नहीं है जब अतरंगी कपड़ों में उनका बोल्ड अंदाज देखने को नहीं मिलता है. लेकिन एक बार उर्फी ने अपना ऐसे कपड़े पहन लिए थे जिसकी चलते वह ऑन कैमरा ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बच गई थीं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

नीचे खिसक गया उर्फी का टॉप:

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी (Urfi Javed) ट्यूब टॉप में नजर आ रही हैं. वह ‘दिलबर’ गाने में ठुमके लगा रही हैं लेकिन डांस करते-करते उनका टॉप नीचे खिसक जाता है. जब उर्फी को इस बात का पता चलता है तो वह डांस बंदकर अपने टॉप को ऊपर चढ़ाती हैं और हंसने लगती हैं. इसके बाद वह फिर से गाने पर डांस करने लगती हैं. 

ऐसे बचाई अपनी लाज:

उर्फी (Urfi Javed) पहली बार तो टॉप को संभाल लेती हैं लेकिन फिर उनका टॉप खिसकर नीचे आ जाता है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि डांस के दौरान उनका टॉप कुछ ज्यादा ही नीचे आ जाता है तो वह तुरंत अपने टॉप को पकड़ लेती हैं और चौंकने वाला रिएक्शन देती हैं. इंटरनेट पर उर्फी का ये वीडियो छाया हुआ है.

https://www.instagram.com/tv/CZTwZJnBWCe/?utm_source=ig_web_copy_link

उर्फी का करियर:

एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. 15 अक्टूबर 1997 में जन्मीं उर्फी अब 24 साल की हैं. जिन्होंने पहले मास कम्यूनिकेशन में पढ़ाई भी की है. वह मीडिया इंडस्ट्री में जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक था. लिहाजा काफी कम उम्र में ही उर्फी मुंबई आ गईं. 2016 में उन्हें ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में अवनि पंत नाम का किरदार निभाने का मौका मिला.

इसके बाद इसी साल उन्हें ‘चंद्र नंदिनी’ सीरियल मिला जिसमें वह छाया के किरदार में नजर आईं. ‘मेरी दुर्गा’ उनका जाना माना शो है. जिससे वो पॉपुलर हुईं. इसके अलावा उर्फी ‘बेपनाह’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे सीरियल का भी हिस्सा रहीं. 2020 में वो इतनी पॉपुलर हुईं कि 2021 में उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी’ में आने का न्योता मिला.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button