अंतरराष्ट्रीय
Trending

UAE में रहने वाले लाखों भारतीयों के लिए खुशखबरी, फ्लाइट टिकट हुआ सस्‍ता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लाखों भारतीयों (Indians in the United Arab Emirate) के लिए खुशखबरी है। यूएई से भारत यात्रा का हवाई किराया (UAE India Airfares) बहुत सस्‍ता हो गया है। शारजाह स्थित एयर अरबिया ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों के लिए विशेष हवाई किराए का ऐलान किया है। इसके जरिए रिटर्न इकॉनमी क्लास के लिए यात्री 760 दिरहम या 15528 रुपये में टिकट बुक करवा सकते हैं। एयर अरबिया पिछले कई महीनों से अल खैमाह और शारजाह एयरपोर्ट के लिए शटल बस सेवा भी जारी रखी है।

बजट कैरियर कहे जाने वाले एयर अरबिया ने कहा कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 20 फरवरी, रविवार से पहले टिकट बुक करना होगा। एयर अरबिया बजट क्लास में सबसे अधिक लेगरूम देने का वादा करता है। लेगरूम किसी एक सीट से आगे वाली सीट की दूरी को कहा जाता है। भारतीयों के लिए कोच्चि का रिटर्न एयर फेयर 760 दिरहम का है। दिल्ली और मुंबई के लिए यही किराया 900 दिरहम या 18389 रुपये है। इसके अलावा अहमदाबाद के लिए किराया 1,050 दिरहम और बेंगलुरु के लिए 1,150 दिरहम तय की गई है।

पाकिस्तान के यात्रियों को भी दिया फायदा:

एयर अरबिया ने पाकिस्तानी यात्रियों के लिए भी विशेष ऑफर लॉन्च किया है। इसके जरिए कराची के लिए 849 दिरहम, सियालकोट के लिए 949 दिरहम, फैसलाबाद के लिए 1,040 दिरहम में रिटर्न इकॉनमी क्लास की टिकट बुक करवाया जा सकता है। लो कॉस्ट करियर एयर अरबिया यूएई के दो अमीरात शारजाह और रास अल खैमाह के लिए फ्लाइट संचालित करता है।

इन देशों के लिए भी जारी किया ऑफर:

इस एयरलाइन ने मिस्र, आर्मेनिया, लेबनान, रूस और जॉर्जिया के लिए भी ऑफर निकाला है। कंपनी ने बताया कि मिस्र के अलेक्जेंड्रिया के लिए 900 दिरहम और काहिरा के लिए 1,050 में फ्लाइट बुक की जा सकती है। अर्मेनियाई राजधानी येरेवन के लिए इकोनॉमी-क्लास रिटर्न एयर फेयर 995 से शुरू होता है। लेबनान की राजधानी बेरूत और जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी के लिए किराया 1,400 दिरहम और रूस की राजधानी मास्को के लिए हवाई किराया 1,526 दिरहम तय किया गया है।

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button