असम/गुवाहाटी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने किया सांसद रकीबुल हुसैन पर अज्ञात बदमाशों के हमले की कड़ी निंदा।

पंकज नाथ, असम, 20 फरवरी:

लोकसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और जोरहाट से कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने धुबरी लोकसभा से कांग्रेस के सांसद और असम कांग्रेस के नेता रकीबुल हुसैन तथा उनके पुत्र तंजील हुसैन पर असम के नगांव में हुए बर्बर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह सरकार एक जनप्रतिनिधि की रक्षा करने में विफल रही है।  एक लोकसभा सांसद पर दिनदहाड़े व्यस्त बाजार में बदमाशों द्वारा हमलों की घटनाएं हुआ है। बदमाशों के फौज ने सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला करके उनके हथियार छीनने की कोशिश की हैं। ये सभी सीन कैमरे में कैद हो गए हैं। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का यह सुनिश्चित करने से इनकार करना कि को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है, सांसद गौरव गोगोई ने कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कम से कम असम पुलिस और बाजार में निर्दोष आम नागरिकों के प्रति अपने संवैधानिक कर्तव्य के बारे में सोचना चाहिए। अगर गुंडे पुलिस से मशीन गन छीनने में कामयाब हो जाते तो आज एक भयावह घटना हो सकती थी। मुख्यमंत्री का यह रवैया चोरों, डकैतों, तस्करों और हत्या के आरोपियों को ही बढ़ावा देगा। इसके अलावा सांसद गोगोई ने कहा कि लोकतंत्र को खतरा है, असम की जनता ऐसी गुंडाराज संस्कृति से छुटकारा पाना चाहती है।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button