उत्तराखंड

20 से ज़्यादा हथियारबंद लोग, 70 राउंड फायरिंग, और भाजपा नेता के भतीजे का क़त्ल, इलाके मे सनसनी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किच्छा /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,,किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर भाजपा नेता और नवनिर्वाचित प्रधान गफ्फार खान के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग दहशत के साए में घरों में दुबक गए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 20 से अधिक हथियारबंद लोग राइफल, पिस्टल और बंदूक लेकर भाजपा नेता गफ्फार खान के घर में घुस गए। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 25 वर्षीय आसिफ को गोलियां लग गईं। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 60 से 70 राउंड गोलियां चलाईं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए होने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद दुकानों के शटर बंद हो गए और इलाके में सन्नाटा पसर गया।
सूत्रों की मानें तो हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि विरोधी गुट ने सोची-समझी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया है। परिजनों ने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button