15 लाख ₹ में तैयार होगी मधुबन नगर स्थित ढेला नदी की पिचिंग

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, आखिरकार पूर्व पार्षद एवम कांग्रेसी नेता अब्दुल कादिर ओर वर्तमान पार्षद रूबी सैफी की कड़ी मेहनत और प्रयासों का परिणाम आ ही गया । जब काशीपुर के उप जिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार पंकज चंदोला ने वार्ड 12 लक्ष्मीपुर पट्टी में ढेला नदी के किनारे का निरीक्षण किया । उनके साथ सिंचाई विभाग की पूरी टीम मौजूद रही उप जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जिला स्तर से ढेला नदी के किनारे पर पत्थर की पिचिंग बनाने के लिए 15 लाख रुपए अबमुक्त हुए हैं जिससे अगले माह में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अधूरे गिरे हुए मकान को पूर्ण रूप से गिराकर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए जिस पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द ही एस्टीमेट बनाकर उक्त मकान को सुरक्षा की दृष्टि से ध्वस्त करने के निर्देश दिए! सूत्रों की माने तो ढेला बस्ती मधुबन नगर क्षेत्र को बचाने के लिए शासन स्तर से 2 करोड़ 23 लख रुपए भी स्वीकृत हुए हैं जल्द ही ये पैसा अवमुक्त कराया जाएगा पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर सहित
क्षेत्र वासियों ने काशीपुर प्रशासन का एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है !


















