ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा को मिली- ‘लाइफलाइन’-अब शहर में ही मिलेगा खून-“अब खून के लिए नहीं भागेगा स्योहारा-डॉ. मनोज वर्मा ने दिया शहर को जीवनदान”

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

स्योहारा को मिली‘लाइफलाइन’-अब शहर में ही मिलेगा खून-“अब खून के लिए नहीं भागेगा स्योहारा-डॉ. मनोज वर्मा ने दिया शहर को जीवनदान”

अप्रैल से शुरू होगा आधुनिक ब्लड बैंक, इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा ब्लड- हजारों लोगों को राहत

स्योहारा | आईरा न्यूज़ नेटवर्क-अमीन अहमद की रिपोर्ट
स्योहारा के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। समाजसेवी डॉ. मनोज वर्मा की पहल पर शहर को अपना आधुनिक ब्लड बैंक मिलने जा रहा है, जिससे अब मरीजों और परिजनों को खून के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी
अब तक स्योहारा के लोगों को आपात स्थिति में धामपुर और मुरादाबाद जाना पड़ता था। कई बार इस देरी ने हालात को गंभीर बना दिया।


अब यह दर्दनाक स्थिति इतिहास बनने जा रही है।
जी हाँ अप्रैल से शुरू-हर ग्रुप का ब्लड उपलब्ध
स्टेशन रोड स्थित वर्मा मैटरनिटी सेंटर में स्थापित यह ब्लड बैंक पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा-
सभी ब्लड ग्रुप की उपलब्धता
24×7 इमरजेंसी सपोर्ट
सुरक्षित स्टोरेज व टेस्टिंग सिस्टम
सिर्फ स्योहारा नहीं, पूरे क्षेत्र को फायदा
इस सुविधा से आसपास के गांवों और कस्बों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


यह ब्लड बैंक क्षेत्र के लिए “लाइफलाइन” साबित होगा।
डॉ. मनोज वर्मा की यह पहल न सिर्फ एक मेडिकल प्रोजेक्ट है, बल्कि इंसानियत की मिसाल है।
डॉ मनोज वर्मा का यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने वाला माना जा रहा है।
“अब स्योहारा में खून मिलेगा, उम्मीद नहीं टूटेगी!”

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button