काशीपुर-उत्तराखण्ड़

सैन्य बलों के सम्मान मे कांग्रेस निकलेगी ऐतिहासिक जय हिन्द रैली :जितेंद्र सरस्वती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि आगामी 1 जून, रविवार को शाम 4:00 बजे हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में सैन्य बलों के सम्मान के लिए आहूत जय हिंद रैली ऐतिहासिक होगी। पीसीसी सचिव सरस्वती ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में जहां प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रतिभाग करेंगे, वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का संबोधन भी रहेगा। वरिष्ठ नेता सरस्वती ने कहा कि सैन्य वलों के सम्मान में होने वाली इस रैली में जहां कुमाऊं भर के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे, वहीं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ता भी सैनिकों के सम्मान में इस रैली में उपस्थित रहेंगे। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है, वही कांग्रेस सैनिकों और उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस का इतिहास बलिदानों का इतिहास रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि आम जनमानस
सैन्य बलों के सम्मान के लिए उठ खड़ा हो। जिससे देश की सीमाओं की हिफाजत करने वाले वीर सैनिकों का हौसला और मनोबल सदैव ऊंचा रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button