सीएम हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा नए मुख्यमंत्री होंगे चंपई सोरेन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : जमीन घोटाला मामले में झामूमो नेता हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन को आज सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बुधवार को ED की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे।
उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। माना जा रहा है कि चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हेमंत सोरेन ने इस्तीफा के बाद सोशल मीडिया पर लिखा-यह एक विराम है, जीवन संग्राम है… हार नहीं मानूंगा।
वहीं, जमीन घोटाला मामले में ED के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। मामले की गुरुवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी। सुनवाई हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में होगी। इधर, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मूलवासी संगठन ने आज झारखंड बंद बुलाया है।


















