वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने काशी मे किया दो दिवसीय दौरा,भानुदेव इन होटल रोहनिया में हुआ भव्य स्वागत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का वाराणसी और मिर्जापुर मे दो दिवसीय प्रवास के दौरान जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत अभिनन्दन | प्रवास के दौरान रोहनिया के केसरीपुर स्थित भानुदेव इन होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का ढ़ोल नगारो के साथ माला पहनाकर कार्यकर्त्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया | भानुदेव इन होटल की प्रबंधक कुसुम राय के होटल मे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के आगमन पऱ कुसुम राय और उनके परिवार ने पारंपरिक रूप से स्वागत और अभिनंदन किया | इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे | होटल परिसर में एक अनौपचारिक बैठक भी हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई |

प्रवास के दूसरे पड़ाव पऱ मिर्ज़ापुर मे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का आगमन हुआ वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने ढ़ोल नागारो सँग माल्यार्पण कर किया स्वागत जिसके बाद दौरा को आगे जारी किया गया जिसमें मुख्य रुप से मिर्जापुर,कछवां और मझवां में किया गया दौरा और हिन्दू सनातन की रक्षा पऱ विशेष रुप से बैठक कर की गयी चर्चा | मझवां मे पानी टंकी के पास ओम इंटर प्राइजेज के प्रबंधक विशाल सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के द्वारा विशाल सिंह को मिर्ज़ापुर जिलाध्यक्ष और शिवम सिंह जिला महासचिव मिर्ज़ापुर के पद पऱ मनोनीत किया गया | राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन मे जुड़ने पऱ दी बधाई और शुभकामनाएं |

मिर्जापुर और मझवां का सफल दौरा
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि मंझवां गाँव में हुए कार्यक्रमों में जिस तरह से पदाधिकारियों का सम्मान हुआ और जनता का समर्थन मिला वह संगठन की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है |

कई स्थानों पर भ्रमण
वाराणसी मे प्रवास के दौरान गोपाल राय ने रोहनिया क्षेत्र के कई अन्य स्थानों का भी दौरा किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया |

भानुदेव होटल की प्रबंधक कुसुम राय के यहाँ हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए | कार्यकर्ताओं ने संगठन को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया |

इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष रॉय, राघवेंद्र,कृष्णा पांडे,ओपी कश्यप,राजेश मौर्या,संजय राय,शाहिद अख्तर महेश, बबलू पटेल,राजेश सिंह सहित इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close