रांची प्रेस क्लब द्वारा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आयोजन, 8 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू।

रांची : रांची प्रेस क्लब द्वारा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 08 जनवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु की गयी है। टूर्नामेंट में रांची प्रेस क्लब के सदस्य (जिनका बकाया जमा हो गया हो) ही शामिल हो सकेंगे। आठ जनवरी दोपहर 2.30 बजे से 11 जनवरी शाम सात बजे तक रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकेगा।रजिस्ट्रेशन शुल्क पूर्व की भांति 500 रुपये होगी। 12 जनवरी को टीम गठन करने के साथ ही टाई शीट जारी कर दिया जाएगा। 28 जनवरी को टूर्नामेंट का उदघाटन मैच बीएयू ग्राउंड में खेला जाएगा। 28 जनवरी से दो फरवरी तक लीग मैच होंगे। 05-06 फरवरी को क्वार्टर फाइनल मैच होंगे, जबकि 08 फरवरी को सेमिफाइनल मैच होगा। 10 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। क्रिकेट मैच को क्रिक हीरोज एप पर भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा। टूर्नामेंट संबंधी किसी भी जानकारी के लिए मैनेजिंग कमिटी सदस्य मोनू कुमार से मोबाइल नंबर- 8235188246 पर संपर्क किया जा सकता है।
आवश्यकता : झारखंड राज्य के सभी जिला, ब्लॉक / पंचायत से संवाददाता, ब्यूरो चीफ एवं विज्ञापनदाता आमंत्रित : 9334310002


















