अंतरराष्ट्रीय
मेन होल से निकला पाकिस्तान का नया “गटर कानून”

पाकिस्तान में मैनहोल के ढक्कन अब सिर्फ़ नालियों की नहीं, सरकार की भी नींद उड़ाने लगे हैं।
हालात इतने गंभीर हो गए कि ढक्कन चोरी पर सीधे 1 से 10 साल की जेल का इंतज़ाम कर दिया गया—क्योंकि जान से ज़्यादा कीमती अब लोहे का छल्ला है।
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने ‘गटर कानून’ लाकर साफ़ कर दिया है कि जो ढक्कन उठाएगा, खरीदेगा या बेचेगा—वो सीधे भविष्य से कट जाएगा। उधर कबाड़ बाज़ार खुश है, अर्थव्यवस्था परेशान है, और आम आदमी हर खुले नाले के सामने यह सोच रहा है कि गड्ढे से ज़्यादा गहरी अब सज़ा है।






