मानव कल्याण,पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति जन चेतना यात्रा का तिंवरी मे हुआ जोरदार स्वागत!

मानव कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति जन चेतना के लिए महारानी हेमलता राजे के नेतृत्व में व सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज के सानिध्य में रामदेवरा के लिए जोधपुर से प्रारम्भ होकर दिनांक 03.09.2023 (रविवार) को तिंवरी पहुंची।
जहां पर तिंवरी की जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर अपणायत प्रकट की।
सैनाचार्य अचलानन्द गिरी जी के सानिध्य में महारानी हेमलता राजे साहिबा द्वारा तहसील चौक, तिंवरी में श्री गुमान सिंह जी राजपुरोहित के शौर्य स्मारक का अनावरण किया गया।
वीर गुमान सिंह जी वि. 1882 में मेहरानगढ़ किले पर पठानों की सेना से लोहा लेते हुए वीरता और साहस के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। मारवाड़ के महाराजा मानसिंह जी के समय घटित हुआ था। महाराजा साहब ने किले की तलहटी पर रसोलाई नाड़ी पर स्मारक बनवाकर सम्मान प्रदान किया।
जोधपुर रियासत के राजपुरोहित तिंवरी ठिकाने से है।
समारोह में महारानी साहिबा ने तिंवरी राजपुरोहित जी का राजघराने में उनका स्थान एवं महत्ता पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि राजघराने में सभी कार्यो का निष्पादन उनकी सहभागिता एवं मार्गदर्शन से ही सम्पन्न होते हैं।
राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजघराने का लगाव तिंवरी ठिकाने से बहुत ही घनिष्ठ है। महाराजा गज सिंह साहब ने अपने 58 वीं वर्षगांठ पर तिंवरी के स्व. ठाकुर गणपत सिंह जी राजपुरोहित सेवा निवृत्त (आर .ए. एस.) को उनकी राजघराने में जनरल मैनेजर (लीगल) के पद पर 21 वर्ष लम्बी उत्कर्ष एवं सहरानीय सेवाओं के लिए हाथी सिरोपाव एवं इकेवडी ताजीम रो कुरब बकसायो।
यात्रा में साथ में पधारे सम्मानित महानुभावों एवं तिंवरी के सरपंच साहब को साफा पहनाकर स्वागत किया गया।





