बिजनौर: बढ़ापुर की नकटा नदी में डूबा 12 वर्षीय किशोर, शव देर रात बरामद
📰 बिजनौर: बढ़ापुर की नकटा नदी में डूबा 12 वर्षीय किशोर, शव देर रात बरामद
📝 संवाददाता: अमीन अहमद
📡 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“ख़बर वही जो हो सही
📍 बढ़ापुर, बिजनौर
क्षेत्र के नकटा नदी में नहाते समय एक 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
घंटों की मशक्कत के बाद देर रात किशोर का शव बरामद किया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
🗣️ स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं हैं, जिससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएँ हो चुकी हैं। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की माँग की जा रही है।
📝 संवाददाता: अमीन अहमद
📡 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“ख़बर वही जो हो सही”


















