अपराधउत्तरप्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, जफराबाद थानाध्यक्ष को लगी गोली

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जौनपुर। जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र में जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जफराबाद, गौराबादशाहपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान हुई फायरिंग में जफराबाद थानाध्यक्ष के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि एक उपनिरीक्षक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गोसाईपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव जन सेवा केंद्र चलाते हैं। 11 मार्च की रात जब वह केंद्र से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। इस मामले में उनकी पत्नी निशा देवी की तहरीर पर जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जफराबाद, गौराबादशाहपुर पुलिस और स्वाट टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान कबूलपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल तीन बदमाश लूटी हुई मोटरसाइकिल से केराकत-बेलाव की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बेलाव पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे, लेकिन उबड़-खाबड़ रास्ते में मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद तीनों बदमाश बगीचे की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जबकि जफराबाद थानाध्यक्ष के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आदर्श यादव उर्फ अलगू घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श यादव उर्फ अलगू निवासी विशुनपुर बसवत, अमन यादव निवासी बगथरी और दिवाकर कुमार निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, कारतूस, लूट की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 27 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने एक साथी अनुराग यादव के साथ मिलकर 11 मार्च की रात गोसाईपुर गांव में जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर करीब 90 हजार रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटी थी। घटना के बाद अनुराग यादव ने अधिकांश पैसा अपने पास रख लिया और बाकी को कुछ रुपये देकर बनारस भाग जाने को कहा था। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी अनुराग यादव की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close