उत्तरप्रदेश

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा।पांकुनवर इंटरनेशनल स्कूल मानिकपुर मोड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय में बिताए गए पलों को स्मरण करते हुए अपने विचार साझा किए।विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और विद्यालय से मिली शिक्षा एवं संस्कारों को जीवन भर आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close