ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह ने चॉदेश्वर महादेव मंदिर, औंछा स्थित च्यवन ऋषि आश्रम मंदिर का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मैनपुरी 18 जनवरी, 2025पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह ने रू. 125.41 लाख की लागत से चॉदेश्वर महादेव मंदिर, 491.45 लाख की लागत से औंछा स्थित च्यवन ऋषि आश्रम मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी की जनता ने वर्ष 2022 में अपना आशीर्वाद देकर मुझे विधान सभा भेजने का कार्य किया, मतदाताओं के आशीर्वाद से मुझे जनपद मे विकास कार्य कराने का अवसर प्राप्त हुआ, उन्होने कहा कि अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी मे निर्मित कॉरीडोर का लोकार्पण, आध्यात्मिक, धार्मिक, अद्भुत-अलौकिक, भव्य-दिव्य महाकुंभ का आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में हो रहा है और इस विभाग का प्रतिनिधित्व आप द्वारा चुने गये प्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है, यह मैनपुरी वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि पर्यटन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही जनपद के धार्मिक महत्व के एतिहासिक, सुप्रसिद्ध मंदिरों का पर्यटन विकास का कार्य प्रारंभ हुआ, वर्ष 2022 मे रू. 12.50 करोड़ की 06 परियोजनाएं, वर्ष 2023-24 में रू. 29 करोड़ की 16 परियोजनाएं, वर्ष 2025-26 में रू. 15 करोड़ की 12 परियोजनाओं के अलावा मंडल का ही नहीं बल्कि प्रदेश के सबसे अत्याधुनिक म्युजियम, ऑडोटोरियम के निर्माण हेतु रू. 68 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के निर्माण के पश्चात जनपद ऋषि-मुनियों, तपस्वियों के जीवन के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी, संग्रहालय के साथ-साथ एक विशाल ऑडिटोरियम भी उपलब्ध होगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि संस्कृति विभाग के माध्यम से जनपद में मुख्य चौराहों के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराकर महापुरूषों की मूर्तियों की स्थापना कराने का कार्य हुआ, आज नगर का कोई ऐसा चौराहा शेष नहीं है कि उस चौराहे पर किसी न किसी महापुरूष की मूर्ति स्थापित न हुयी हो। उन्होने कहा कि जनपद को 22 किमी. लम्बा रू. 750 करोड़ से अधिक लागत का बाईपास स्वीकृत हुआ है, इस बाईपास के निर्माण से जहां एक ओर नगरवासियों को जाम से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर आवागमन के बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, बाईपास निर्माण के पश्चात नगर के पूरब की ओर नया शहर विकसित होगा इस हेतु आवास विकास परिषद के माध्यम से सैकड़ों एकड़ भूमि पर कॉलौनी विकसित करने की स्वीकृति भी शासन स्तर से प्राप्त की जा चुकी है, बाईपास के निर्माण, नई कॉलौनी विकसित होने के पश्चात मैनपुरी महानगरों की भांति दिखाई पड़ेगा। उन्होने कहा कि जनपद में ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व के धार्मिक स्थलों के जीर्णाेद्धार के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत से यहां के युवाओं को रूबरू कराने के लिए नामचीन कलाकारों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति समय-समय पर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के स्थलों का जीर्णाेद्धार का कार्य प्रगति पर है।
जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की बागडोर संभालने के बाद पर्यटन मंत्री ने जनपद के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व के प्राचीन मंदिरों को पुराना स्वरूप दिलाने का कार्य तेजी से किया, आज जनपद के अधिकांश प्राचीन मंदिरों के सौंन्दर्यीकरण, जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान पैक्स फेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अनुजेश प्रताप सिंह यादव, राम बाबू कुशवाह, वेदपाल सिंह परमार, ममता राजपूत, प्रदीप चौहान राज, डा. सुमंत गुप्ता, सुमन चौहान, बबलू पाण्डेय, उदय चौहान, राहुल राठौर, धीरू राठौर, दीपक चौहान, अवधेश गुप्ता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन विकास चौहान ने किया

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button