वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

थाना राजातालाब पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पशु तस्करी में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 09 अदद जीवित गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद पिकअप वाहन बरामद किया गया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आज दिनांक 09.02.2026 को थाना राजातालाब के उ0नि0 राजेश मौर्य एवं उ0नि0 इमाम हसन द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टोडरपुर बागीचे के पास (जो गांव के बाहर स्थित है) कुछ व्यक्ति गोवंश को पिकअप वाहन में लादकर नौबतपुर, चंदौली होते हुए बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक पिकअप वाहन संख्या UP67 BT 2915 में गोवंश लादते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 02 अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—

  • बच्चन कुमार गोड़ उर्फ लफड़ू गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी ग्राम धरसौना, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी
  • अकबर उर्फ टिल्लू पुत्र स्वर्गीय रसूल, निवासी पड़री, थाना पड़री, जनपद मिर्जापुर
  • एहसान नट पुत्र मोहम्मद अली, निवासी आर0सी0 नगर पड़री, थाना पड़री, जनपद मिर्जापुर
  • दिनेश राजभर पुत्र कालीचरण, निवासी ग्राम टोडरपुर, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी
    उक्त वाहन से कुल 09 अदद जीवित गोवंश बरामद किए गए। इस संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 25/2026, धारा 3/5A/8 गोवंश वध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे पिकअप वाहन के स्वामी संजय मौर्य उर्फ मुन्ना सिंह एवं मुनव्वर के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर गोवंश तस्करी का कार्य करते हैं। आज रात्रि में वे राजातालाब क्षेत्र से गाय एवं सांड को लादकर चंदौली के रास्ते बिहार ले जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस को देखकर वाहन स्वामी संजय एवं मुनव्वर मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि गोवंश की व्यवस्था मुनव्वर एवं दिनेश राजभर द्वारा की जाती थी।
बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में अभियुक्त एहसान द्वारा बताया गया कि वह एवं अभियुक्त अकबर उक्त मोटरसाइकिल से मौके पर आए थे। घटना में संलिप्त फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

अपराधिक इतिहासः–
बच्चन कुमार गोड़ उर्फ लफड़ू गोड़

  • मु0अ0सं0 324/2025, धारा 115(2), 324(4), 351(2), 352, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी
  • मु0अ0सं0 0196/2020, धारा 3/5A/8 गोवंश वध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना फूलपुर

बरामदगी का विवरणः–

  • एक अदद पिकअप वाहन संख्या UP67 BT 2915
  • 09 अदद जीवित गोवंश
  • एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP63 BH 8925
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close