जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने बताया श्री अन्न का महत्व

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने बताया श्री अन्न का महत्व
सिरसागंज/फिरोजाबाद
राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली के अंतर्गत राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग फिरोजाबाद के तत्वाधान में कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने, वैज्ञानिक चिन्तन तथा अनुसंधान की प्रवृत्ति जागृत करने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना एवं नोडल प्रभारी अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में बाल कल्याण इंटर कॉलेज, सिरसागंज में श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल प्रभारी अश्वनी कुमार जैन, प्रबंधक रवी यादव, देशदीपक गुप्ता एवं प्रधानाचार्य पुनीत सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि आज का युग विज्ञान का युग है और हमें विज्ञान के माध्यम से बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है इसलिए विज्ञान एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न 25 विद्यालयों के 65 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, तदुपरांत विद्यार्थियों ने श्री अन्न के महत्व पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्जव जैन एवं द्वितीय स्थान अरुण शर्मा एवं तृतीय स्थान कु रुद्राक्षी एवं रानी जादौन ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन सिरसागंज पब्लिक स्कूल सिरसागंज के निदेशक डॉ सुखेन्द्र यादव एवं राजकीय हाई स्कूल करहरा की शिक्षिका अनीता राजपूत द्वारा किया गया। सभी विजयी एवं समस्त प्रतिभागियों को समस्त अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रवी यादव ने सभी अतिथियों एवं अश्वनी कुमार जैन का आभार व्यक्त करते हुए श्री अन्न के विषय में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत सिंह ने श्री अन्न की महत्ता बताते हुए आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया।
इस अवसर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी श्रीमती आकांक्षा यादव, सुमित कुमार सिंह, हरिओम, देव मिश्रा, योगेंद्र पाल सिंह, विवेक चौधरी, दीपक कुमार, गोपाल यादव, श्रीमती प्रतिभा दुबे, गणेश गुप्ता, अंकित उपाध्याय, दीपक यादव, लोकेंद्र सिंह, शशिकांत यादव, कुलदीप वर्मा, अनुज कुमार मिश्रा, विशाल यादव, शिवाजी गौर आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।




























