वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने गुमशुदा सौम्या यादव को खोजकर परिजनो को किया सुपुर्द

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा तलाश गुमशुदा अभियान में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा 22 जनवरी को सौम्या यादव पुत्री बुद्धू लाल यादव निवासिनी एसएसवीवी जगतगंज थाना चेतगंज वाराणसी के गुमशुदगी की तहरीर उसके परिजनों द्वारा दी गयी थी जिसके खोजबीन हेतु चेतगंज की पुलिस टीम गठित की गयी।तभी चेतगंज पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए काफी खोजबीन के उपरान्त लोकेशन के आधार पर 25 जनवरी 2026 को लकड़ मण्डी तिराहा अन्तर्गत थाना चेतगंज से सकुशल बरामद किया गया। सकुशल बरामदगी कर सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप कुमार चौकी प्रभारी नाटी इमली, म0उ0नि0 आदर्शिका सिंह,आरक्षी पुनीत कुमार,आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close