चरणामृत काल में कुछ भी मुमकिन है मिटडो

गुजरात में नकली दूध बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ..!
गुजरात के साबरकांठा जिले में हाल ही में एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है
जो पिछले 5 सालों से यूरिया और डिटर्जेंट मिलाकर नकली दूध बना रही थी
फैक्ट्री का नाम: इस यूनिट का नाम ‘श्री सत्य डेयरी प्रोडक्ट्स’ (Shree Satya Dairy Products) बताया गया है
साबरकांठा लोकल क्र!इम ब्रांच (LCB) की छापेमारी में वहां से बड़ी मात्रा में हानिकारक रसायन मिले है
दूध बनाने के लिए यूरिया खाद, डिटर्जेंट पाउडर, कॉस्टिक सोडा, रिफाइंड पामोलिन तेल, सोयाबीन तेल और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था
पुलिस जांच में सामने आया कि यह फैक्ट्री पिछले 5 सालों से चल रही थी और साबरकांठा व मेहसाणा जिले के सैकड़ों ग्रामीण अनजाने में इस दूध और छाछ का सेवन कर रहे थे
पुलिस ने छापेमारी के दौरान लगभग 71 लाख रुपये का माल जब्त किया है
इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी (फैक्ट्री मालिक राकेश उर्फ धामो पटेल) फिलहाल फरार है..!!






