झारखण्ड

ओएनजीसी बोकारो द्वारा सीएसआर मद से 156 आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया गया बर्तन का सेट

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

ओएनजीसी बोकारो द्वारा सीएसआर मद से 156 आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया गया बर्तन का सेट

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

हजारीबाग : हजारीबाग ओएनजीसी बोकारो के सौजन्य से सी.एस.आर मद से ईचाक प्रखंड के सभी 156 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बर्तन किट का वितरण किया गया। उपायुक्त सभागार में उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा ईचाक प्रखंड के 156 केन्द्रों के लिए ओ.एन.जी.सी.बी.एम.परिसम्पति बोकारो के सौजन्य से सी.एस.आर.मद से बर्तन किट का वितरण किया गया। इस मौके पर सभागार से कुल 05 आंगनबाड़ी केन्द्रों जिसमें सुशीला देवी परासी बड़ा अखाडा,प्रमिला देवी,परासी कुटुमसुकरी,दरिया -2,बबिता देवी, बरियठ महतो,वीणा कुमारी,बरियठ तार टोला सभी आंगनबाड़ी सेविका को मौके पर बर्तन देकर वितरण कार्य प्रारम्भ किया गया।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस परियोजना के तहत 156 केंद्रो से 3660 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना का संचालन हस्तशिल्प विकास संस्थान,हजारीबाग द्वारा किया गया। इस मौके पर ओ.एन.जी.सी. के पदाधिकारी दयानंद कन्डूलिया मुख्यमहाप्रबंधक मानव संसाधन, सोनाली कुमारी ओ.एन.जी.सी. प्रबंधक, इंदु प्रभा खालखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,पंचानन उरांव जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अभिषेक कुमार जिला समाज कल्याण कार्यालय के साथ नरेश ठाकुर सचिव हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग उपस्थित रहे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button