एडीसीपी महिला अपराध ने 18 स्थानों पर चलाया छात्र पुलिस अधिगम कार्यक्रम

वाराणसी । अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव के निर्देशन में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में चलाए जा रहे 30 दिवसीय स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंट लर्निंग प्रोग्राम 3.0 के अंतर्गत वाराणसी के 18 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।यह कार्यक्रम 14 जनवरी 2026 से निरन्तर चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के अंदर की प्रतिभा को और निखारने तथा पुलिस की स्थिति परीस्थिति को समझने में मदद करेगा। सभी छात्राओं का (mybharat.gov.in) पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है। चयनित स्थानों पर एक-एक उप निरीक्षक को थाना स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। थाना स्तर पर 20 दिनो तक 2 से 10 छात्र छात्राओं को अनुभवात्मक सिखलाई कराई जा रही है तथा सफलतापूर्वक सिखलायी पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित का सम्मानित भी किया जाएगा। सोमवार को आयोजित स्पेल प्रोग्राम 3.0 के अंतर्गत यातायात सभागार कमिश्नरेट वाराणसी में सभी छात्राओं को राजकुमार त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ वाराणसी व निरीक्षक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी नारकोटिक्स सेल द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग तस्करी से लड़ने और अवैध पदार्थों के दुरुपयोग मादक और मनोदैहिक दवाओं के संबंध में विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा करते हुए बताया गया यह मुख्य रूप से नारकोटिक्स और साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 और अपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 में निर्धारित कानून से संबंधित है तथा इसके विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी द्वारा सोशल मीडिया के विषय में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि सोशल मीडिया के प्रमुख प्रकार- सोशल नेटवर्किंग साइट्स इमेज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म, मैसेजिंग एप्स, ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, डिस्कशन फोरम, कम्युनिटी साइट्स, सोशल मीडिया के फायदे, सोशल मीडिया के नुकशान, सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव, सोशल मीडिया के बारे में अवसर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल, सोशल मीडिया के लत से कैसे बचें। सोशल मीडिया क्या होता है।आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।






