करनाल-हरियाणा

लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना है मुख्य उद्देश्य-विधायक जगमोहन आनंद

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना है मुख्य उद्देश्य-विधायक जगमोहन आनंद

एस आर योगी
जिला ब्यूरो

विधायक जगमोहन आनंद ने कर्ण कमल में सुनी लोगों की समस्याएं

करनाल, 3 नवंबर– करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों के सहयोग से ज्यादातर का समाधान किया।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वो राजनीति में सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं। यह सेवाभाव निरंतर जारी रहेगा। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करवाकर उन्हें सहूलियत देना है। उनके पास जो भी समस्याएं पहुंची है उनका निदान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए वे लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की विशेष पहचान बनी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री व करनाल के सांसद मनोहर लाल का ध्येय जनकल्याण है। इसी नियति और कार्यशैली से हर दिन जनहित के फैसले ले रहे हैं। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है।

कैथल रोड पुल का लिया जायजा
विधायक जगमोहन आनंद कैथल रोड पुल पर मरम्मत के कार्य को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने रूट डायवर्ट करवाने व जाम की स्थिति से आम लोगों को बचाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों से भी पुल के संबंध में बात की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close