वाराणसी/उत्तरप्रदेश

लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने 34 सीसी अवैध देशी शराब संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गांजा तस्करी, शराब तस्करी आदि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक राजू कुमार की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को एक अवैध शराब तस्कर को लक्सा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास लिए हुए प्लास्टिक के झोले से 34 सीसी (कुल 6.800 लीटर) अवैध शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त का नाम विनय कुमार पुत्र प्रेमचंद राय हाल पता नई बस्ती थाना लक्सा वाराणसी व स्थाई पता ग्राम कुसिया थाना जलालपुर जौनपुर बताया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं सस्ते दामों पर देशी शराब खरीद कर महंगे दामों में लोगों को बेचता हूं। शराब बेचकर ही अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। आज भी मैं शराब बेचने के लिए जा रहा था कि अचानक पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 60 आबकारी अधिकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार, चौकी प्रभारी औरंगाबाद उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा, उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय, म0उ0नि0 आशू वर्मा आदि शामिल रहे।
फोटो -02- गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close