वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कमाडेंट 95 बटालियन राजेश्वर बालापुरकर के द्वारा 38 वे स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम पौधारोपण व, मेले का फीता काटकर सुभारंभ किया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी । कमाडेंट 95 बटालियन राजेश्वर बालापुरकर के द्वारा 38 वे स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम पौधारोपण किया गया उसके बाद मेले का फीता काटकर सुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है भारत के सुरक्षा तंत्र में इसकी अहम भूमिका है।

वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर ने अपने जवानों की सराहना की और उन्होंने उनके परिवारजनों को वाहिनी के 38 वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी,उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास के साथ, बल पूरी ताकत से देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश को सीआरपीएफ की वीरता और बलिदान पर गर्व है।
इस अवसर पर मेले में जवानों के मनोरंजन के लिए ग्लास-बाल, मटका डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाएं के लिए म्यूजिक चेयर आदि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें विजेताओं को श्रीमती अर्चना बालापुरकर के हाथों से पुरस्कार वितरण किया गया साथ में श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती रिंकू उपस्थित थीं।
मेले में विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों और पेय पदार्थों को स्टाल लगाकर उपलब्ध कराया गया था ।
मेले में द्वितीय कमान अधिकारी , श्री आलोक कुमार, , असिस्टेंट कमांडेंट श्री अभिषेक सिंह, श्री रंजन सिंह, श्री शिव कुमार दिक्षित, श्री अभिषेक कुमार,निरीक्षक कमलेश कुमार यादव,प्रिंस सिंह , अनिल कुमार यादव, ,विवेक राय , डी.पी. सिंह, प्रवीण सिंह व बटालियन के जवान अपने अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button