अपराधबिजनौर-उत्तरप्रदेश

ATS – संदिग्ध आतंकी मामला –

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

संदिग्ध आतंकी आकिब को क्लीनचिट देने वाले बिजनौर के दरोगा सत्येंद्र मलिक सस्पेंड, नजीबाबाद सीओ नितेश प्रताप सिंह हटाए गए,

AK-47 और ग्रेनेड के साथ आकिब का वीडियो वायरल हुआ था, केस की विवेचना में दरोगा ने AK-47 को खिलौना बता FR लगा दी थी !!
“बिजनौर पुलिस की आतंकी को क्लीन चिट” मामले में एक्शन हुआ है.

दुबई में बैठे आकिब और वीडियो दिख रहे मैजुल के विरुद्ध दर्ज मामले को बंद करने वाले जांच अधिकारी सतेंद्र मलिक सस्पेंड किए गए है. नजीबाबाद के CO नितेश प्रताप सिंह को लाइन भेजा गया है. केस की FR रोक दी गई है.

दिलचस्प बात यह है कि मैजुल साउथ अफ्रीका में था और आकिब दुबई में. वीडियो में दिख रहा तीसरा शख्स मेरठ के सठला गांव का शाकिब था. पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकियों के खिलाफ मामला तो बंद किया ही, शाकिब को वेरिफाई करने की कोशिश तक नहीं की.

ATS के खुलासे में शाकिब ISI हैंडलर्स के इशारे पर दिल्ली NCR में आतंकी मॉड्यूल का सरगना मिला है. शाकिब की प्लानिंग लखनऊ में ट्रेन डिरेल करने की थी.

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button