बिहार – कटिहार में मुखिया चुनाव प्रत्याशी को लेकर खूनी खेल, क्षेत्र के स्थानीय प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी का ..किया निर्मम हत्या। हत्यारों ने हत्या कर मृतक की निकाल डाली थी आंख .. कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र में.. डमडोलीया हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्द्भेदन.. हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, चुनावी रंजिश को लेकर सायेक अली किया था निर्मम हत्या को स्वीकारा हत्यारों ने .. 17 जून को मृतक के घर समीप..पटुआ खेत के गड्ढे से शव की हुई थी बरामदगी आबादपुर थाना क्षेत्र में हुई खूनी वारदात का हुआ खुलासा।
बारसोई पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम नाथ राय ने कहा कि – मृतक सायेक अली पूर्व मुखिया प्रत्याशी रह चुके थे और इस बार भी चुनाव की तैयारी में लगे हुए थे। चुनावी रंजिश को लेकर उनकी हत्या की गई। गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
मृतक के परिजन ने कहा – 16 जून को मृतक के मोबाइल पर आया था फोन..फोन आने के बाद घर से निकला था सायेक अली..17 जून को घर के समीप गड्ढे में पड़ा मिला था शव
कटिहार के आबादपुर थाना अंतर्गत चांपाखोर पंचायत के नया डमडोलिया गांव के पास 17 जून को पटूवा खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की शिनाख्त पूर्व मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद सायेक अली उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई थी और अपराधियों के द्वारा मृतक का एक आंख निकाल दिया गया था तथा शरीर में कई जगह जख्म के निशान पाए गए थे। पीड़ित परिजनों के आवेदन पर पुलिस छानबीन शुरू की, छानबीन के क्रम में नामजद तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की माने तो हत्याकांड का उद्द्भेदन कर लिया गया।
सुमन मिश्रा की रिपोर्ट


















