लखीसराय – बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड लखीसराय जिला के जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार सिनियर स्काउट राज्यपुरस्का प्राप्त नोडल अनुराग आनंद के द्वारा चलाया जा रहा है प्लास्टिक मुक्त करने का शपथ अभियान आज लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड के वार्ड नं-16 दिलाया गया।
शपथ इसे पहले भी अनुराग आनंद के द्वारा वार्ड नं-15 में चलाया गया था शपथ अभियान आज के इस अभियान में हमारे साथ शपथ दोहराते हुए ग्रामीण लोग दिनेश कुमार,संतोष कु०, शाव,लक्ष्मी शाव,बमबम राज, पुनम कुमारी, शिवानी कुमारी इत्यादि इन सभी लोग ने आज हमें साथ संकल्प लिया है कि हम एकल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करूंगा और दूसरों को भी नहीं करनें के लिये प्ररेरित करूंगा एकल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार को लेकर बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड एक वर्षों से लगातार चलाए जा रहे।
इस अभियान का असर आज गांव तथा समाज में देखने को मिल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पचास हजार से अधिक लोगों ने एकल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार हेतु शपथ पूरे बिहार में लिया । भारत स्काउट एवं गाइड के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर ,रेंजर ,यूनिट लीडर, स्काउट्स, गाइड्स द्वारा इस अभियान को काफी तेजी से प्रचार-प्रसार कर प्लास्टिक पर रोक लगाने हेतु लोगों से अपील की , राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा इस अभियान की सफलता हेतु प्लास्टिक टाइड टर्नर चैलेंज का बिहार राज्य समन्वयक ,वैशाली जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज को बनाया गया है, उसके बाद इनके नेतृत्व में पूरे बिहार में इस अभियान के अंतर्गत भाषण , चित्रकला, निबंध, स्लोगन, गीत संगीत प्रतियोगिता,बेबिनार के माध्यम से एकल यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित टाइड टर्नर ऑनलाइन प्रोजेक्ट में बिहार के 2810 स्काउट गाइड ने चैलेंज लेवल को प्राप्त किया एवं ई सर्टिफिकेट से पुरस्कृत होने का गौरव प्राप्त किया , इसका प्रभाव यह हुआ कि आज गांव समाज के लोगों ने भी एकल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार किया है । इसके लिए प्रत्येक जिला में जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। राज्य समन्वयक श्री ऋतुराज ने बताया कि यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के निर्देश में चलाए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन को अपने दैनिक जीवन से दूर करने एवं प्रकृति को बचाने हेतु यह अभियान वैश्विक स्तर पर चलाया जा रहा है । आज प्लास्टिक का दुष्प्रभाव इतना बढ़ गया है , जिससे प्राकृतिक सहित जलीय जीवो को बहुत ही नुकसान हो रहा है, बहुत हर्ष का विषय है की राज्य सरकार भी एकल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। मैं सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करता हूं ।
सरकार द्वारा प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी में हैं ।इसके बाद एकल प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक या थर्मोकोल उत्पादों का प्रयोग करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, इसमें अधिकतम 5 साल की सजा और ₹100000 तक आर्थिक दंड का प्रावधान किया है। पर्यावरण शिक्षा केंद्र अहमदाबाद आरजु गौड़ ने बिहार सरकार के इस निर्णय का प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वास्तव में सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है। इको क्लब स्कूल इंडिया के दीप शाह ने भी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहां सभी को जागरूक करें और प्राकृतिक की सेवा में अपना अहम योगदान दें।
लखीसराय जिला के सिनियर स्काउट राज्यपुरस्का प्राप्त नोडल अनुराग आनंद ने सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि वायु ,जल और थल में प्लास्टिक प्रदूषण की बड़ी भूमिका है । यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो पर्यावरण के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। बिहार सरकार द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम से पूरे बिहार राज्य से जुड़े हजारों युवा स्काउट गाइड हर्ष महसूस कर रहे हैं, प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट बिहार की टीम ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।


















