आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा समाधान: हरविन्द्र कल्याण

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा समाधान: हरविन्द्र कल्याण
संवाददाता
एस आर योगी
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के दिशा-निर्देश
करनाल, 1 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं व उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि उनका प्रयास है कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस मकसद से जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। वह स्वयं समय-समय पर इनकी मॉनिटरिंग करते हैं, क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिले, इसको लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विभिन्न शिकायतों को सुना और मौके पर ही उनका समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल समाधान करें। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इस पर कार्य किया जा रहा है। जनता के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं तथा घरौंडा हलके का विकास उनकी प्राथमिकता है।


















