गुवाहाटी पान बाजार थाने में वाटर इंस्टॉलेशन और ठंडे पानी की लगाई मशीन

गुवाहाटी पान बाजार थाने में वाटर इंस्टॉलेशन और ठंडे पानी की लगाई मशीन
गुवाहाटी- पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन गुवाहाटी ने पान बाजार थाने में वाटर इंस्टॉलेशन मशीन के अलावा ठंडे पानी की मशीन का अनावरण किया। इस अवसर पर जैन महिला संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सुधा काला ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता।

गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की आवश्यकता सभी को रहती है।इस अवसर पर युवा समाजसेवी कन्हैया जयसवाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी पर एक फीसदी से भी कम पेय जल उपलब्ध है। ऐसे में हम जल का सदुपयोग सोच-विचार कर करना चाहिए। स्मरण रहे कि जल है तो कल है वर्ना हम विकल है। जल की कीमत एक प्यासे व्यक्ति से पूछिए जो दिन भर परिश्रम के बाद शुद्ध पेयजल के लिए भटकता है। साथ ही ऐसी अटकले भी लगाई जाती है कि तृतीय विश्व युद्ध जल के लिए ही होगा।

उन्होने जल सेवा को सर्वश्रेष्ठ सेवा बताया। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पान बाजार क्षेत्र के सजग प्रहरी के रूप में जाने वाले पुलिस कर्मियों के सुविधार्थ पान बाजार थाने में वाटर मशीन इंस्टॉलेशन लगवा कर ठंडे पानी की मशीन लगवाई गई। ताकि भरी दुपहरी में जनता की सुरक्षा और सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों को ठंडा पानी सहजता से उपलब्ध हो सके। पान बाजार के एसीपी पार्थ प्रतिम दुवरा ने महिला संगठन के इस प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की

। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयकर्ता के रूप में युवा समाजसेवी कन्हैया जायसवाल के अलावा पान बाजार थाने के प्रभारी डॉक्टर शंकर ज्योति नाथ, फैंसी बाजार आईसी प्रणब कुमार डेका ,एसआई जितुल बिनोद दास ,कृष्णा चक्रवर्ती और अनवर हुसैन उपस्थित थे। जैन महिला संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सुधा काला, मंत्री सुनीता अजमेरा, कोषाध्यक्ष संगीता बडजात्या, केंद्रीय मुख्यालय कोषाध्यक्ष शशि बडजात्या के अलावा मंजू छाबड़ा, ईन्दू गंगवाल, राज सेठी, प्रीति सेठी,पन्ना सेठी, ममता काला, इंदिरा सेठी, रेनू सेठी, कुसुम पांड्या ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम संयोजिका प्रीति सेठी और राज सेठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






