दरभंगा में केक काटकर मनाया गया आईरा इंटरनेशनल पत्रकार संगठन का 11 वां स्थापना दिवस

दरभंगा में केक काटकर मनाया गया आईरा इंटरनेशनल पत्रकार संगठन का 11 वां स्थापना दिवस
‘दरभंगा। आईरा इंटरनेशनल पत्रकार संगठन का 11वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से प्रेस क्लब दरभंगा में बुधवार को मनाया गया। आईरा से जुड़े पत्रकारों ने केक काट कर खुशियां मनाई। इस दौरान संगठन के मजबूती और उसके विस्तार पर चर्चा की गई।

आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव कौशल किशोर कर्ण, प्रमंडल अध्यक्ष संतोष दत्त झा, जिला अध्यक्ष भवन कुमार मिश्रा, सहित कई सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कौशल किशोर कर्ण ने कहा कि यह संस्था प्रखंड स्तर पर ही नहीं बल्कि राज्य, देश और विदेशों में भी पत्रकार बंधुओं की आवाज बनकर खड़ा है। अगर आईरा के किसी भी सदस्य के साथ खबर बनाने को लेकर कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो आईरा संगठन हर हमेशा अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है।

वहीं प्रमंडल अध्यक्ष संतोष दत्त झा ने कहा कि आज का दिन पत्रकारों के लिए वहत बड़ा दिन हैं। विश्व के सबसे बड़े मीडिया संगठन आईरा इंटरनेशनल का ।। वां स्थापना दिवस है।
वहीं जिलाध्यक्ष भवन कुमार मिश्रा ने कहा कि आज आईरा का स्थापना दिवस है और हमलोग प्रेस क्लब में स्थापना दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी पत्रकार एक हैं और आगे भी एक रहेंगे। आईरा हमारा संगठन है और हम उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन से जुड़े लोगों को इस अवसर पर एकजुट रहने के लिए शुभकामनाएं देते है।
मौके पर राजू सिंह, राज कुमार रंजन, पंकज महासेठ, सरफराज, मोहन चन्द्रवंशी, पप्पू कुमार, नासीर, अभय कुमार सहित अन्य मीडिया बंधु उपस्थित थे.


















