उत्तराखंड

देवभूमि में हुए राष्ट्रीय खेलो का समापन,समारोह में अमित शाह हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज ब्यूरो ,,,,उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन करते हुए खेल भूमि के नए अध्याय की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से शुरू हुए इस आयोजन में 16 हजार से अधिक एथलीट्स ने 35 खेल विधाओं में 448 स्वर्ण, 448 रजत और 594 कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खेलों को ‘ग्रीन गेम्स’ की थीम पर आयोजित करते हुए प्लास्टिक कम, सोलर एनर्जी, ई-वेस्ट मेडल्स तथा रीसाइक्ल्ड किट्स का प्रयोग किया गया। देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी, ऋषिकेश समेत पहाड़ी क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं में कई एथलीट्स ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया, ओलंपिक एसोसिएशन की पीटी ऊषा और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों ने आयोजन की सफलता पर बधाई दी। आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए खेलों के समापन को नई उम्मीदों और संकल्पों की नई शुरुआत बताया गया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button