असम/गुवाहाटी

एसएसबी महानिरीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूली बच्चों से परस्पर बातचीत की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नागरिक कल्याण कार्यक्रम (पूर्वोत्तर क्षेत्र) के तहत सीमावर्ती जिला तामुलपुर, बक्सा एवं उदालगुड़ी के 20 स्कूली छात्र- छात्राओं को 64वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बरामा द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुवाहाटी भेजा गया I 3 दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण का दिनांक 05.02.2025 को माननीय विधायक, तामुलपुर, श्री जोलेन दोइमारी द्वारा बी.ओ.पी, दरंगा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था I इस दौरान बच्चों ने गुवाहाटी में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, शंकरदेव कला क्षेत्र, माँ कामख्या मंदिर, चिड़ियाघर एवं विधानसभा भवन इत्यादि का भ्रमण किया I

दिनांक 07.02.2025 को स्कूली बच्चों ने सशस्त्र सीमा बल, सीमांत गुवाहाटी के महानिरीक्षक श्री सुधीर वर्मा से मुख्यालय में मिले एवं शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव साझा किया I बच्चों ने यह बताया की SSB के इस कार्यक्रम से उन्हें उन चीजों को देखने और अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ जिससे वह सिर्फ किताबों में पढ़ते या दूरदर्शन पर देखते थे I बातचीत के दौरान महानिरीक्षक ने दूर – दराज के स्कूलों से आये इन बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने, एक अच्छा नागरिक बनने एवं कठिन मेहनत कर जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी I उन्होनें यह भी बताया की आप सभी को किसी भी मदद की आवश्यकता हो तो SSB के स्थानीय कैंप से संपर्क कर सकते हैं I बताते चले की सशस्त्र सीमा बल अपने ध्यय वाक्य “सेवा सुरक्षा बन्धुत्वा” को आत्मसात करते हुए सीमा क्षेत्र के स्थानीय जनता की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है I कार्यक्रम के दौरान श्री एच.बी. के सिंह, उप महानिरीक्षक (आसूचना ), डॉ. सलिंदर कौर, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) एवं सीमांत मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे I

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button