असम/गुवाहाटी

पूर्व अंतर्राज्यीय महिला हॉकी खिलाड़ी मंजूषा पुराणिक का सराहनीय कदम। पूर्व खिलाड़ी द्वारा एम्स गुवाहाटी को ऑलराउंड बेहतर बनाने कोशिश । 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पूर्व अंतर्राज्यीय महिला हॉकी खिलाड़ी मंजूषा पुराणिक का सराहनीय कदम। पूर्व खिलाड़ी द्वारा एम्स गुवाहाटी को ऑलराउंड बेहतर बनाने कोशिश । 

पंकज नाथ, असम, 23 मई :

हॉकी खेल में अपना नाम रोशन करने वाली मध्यप्रदेश राज्य को प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्व अंतर्राज्यीय महिला हॉकी खिलाड़ी तथा एम्स गुवाहाटी की कार्यकारी निदेशक अशोक पुराणिक की जीवन साथी मंजूषा पुराणिक ने असम के कामरूप जिले में स्थित एम्स गुवाहाटी को सर्वांगीण सुंदर बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। एम्स गुवाहाटी को हरा-भरा करने के लिए मंजूषा पुराणिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स के उद्घाटन के बाद से ही अपने दम पर अथक प्रयास कर रहे हैं। नतीजतन, गृह विज्ञान विषय के साथ विज्ञान में स्नातक किये मंजूषा पुराणिक ने एम्स गुवाहाटी में अपने निवास स्थान ‘डायरेक्टर बांग्लो’ को सबसे पहले, हरा-भरा बनाने के बाद चरणबद्ध तरीके से, एम्स गुवाहाटी के गेस्ट हाउस के साथ-साथ एम्स के अन्य स्थानों को हरा-भरा बनाकर जैव-पारिस्थितिक वातावरण बनाने के प्रयास करते हुए दिख रहे हैं।  मंजूषा पुराणिक ने भारत के विभिन्न हिस्सों में उपलब्ध फूलों की सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के साथ-साथ विभिन्न फलों और ऑर्किड को लगाकर एम्स के परिसर को एक नया आकार देने की कोशिश की है। एम्स में चिकित्सा सेवाओं को प्राप्त करने के साथ-साथ मन की शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से चारों ओर हरा-भरा वातावरण बनाने में उनकी गहरी रुचि के कारण उनकी व्यक्तिगत प्रयासों से कुछ लोगों द्वारा एम्स परिसर में विभिन्न पेड़ लगाते देखा गया है। एम्स गुवाहाटी की कार्यकारी निदेशक के पत्नी होकर केवल एयर कंडीशन में रहकर कृत्रिमता का एक शानदार जीवन जीने के बजाय मिलावट रहित प्राकृतिक हवा की खपत के लिए एक वास्तविक वातावरण बनाने में डूबी हुई है मंजूषा पुराणिक। इसलिए उन्होंने अपने घर के ड्राइंग रूम, बाथरूम, बेडरूम और सभी कमरे, बालकनी, परिसर को फूलों, फलों के पेड़ों से भर दिया है और इसे एक प्राकृतिक पार्क जैसा बना दिया है। उन्होंने रासायनिक खादों का इस्तेमाल करने के बजाय पूरी तरह से देसी तरीके से हरी सब्जियों का उत्पादन भी किया है। जिसके परिणामस्वरूप निरामिषारी उनके परिवार के सभी के लिए घर में खाना पकाने में इन सब्जियों का उपयोग करने के अलावा उन्होंने एम्स में काम करने वाले सामान्य कर्मचारियों के साथ-साथ चैरिटी को भी मुफ्त में यह सब्जियां प्रदान किया है। वहीं मंजूषा पुराणिक एक तरह से अपने व्यापक मन का परिचय देते हुए कई विधवा महिलाओं के साथ-साथ शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर कई घरों को सुचारू रूप से चलाने की सुविधा करा देने के कारण बहुत सराहना बटोरने में कामयाब रहे हैं। इस तरह, अंतर्राज्यीय महिला हॉकी खिलाड़ी तथा एम्स गुवाहाटी की कार्यकारी निदेशक अशोक पुराणिक की अर्धांगिनी , मंजूषा पुराणिक जैव-पारिस्थितिक वातावरण के निर्माण के लिए काम करने के साथ-साथ समाज के लाभ के लिए काम करके विभिन्न लोगों की सराहना जीतने में सक्षम रही हैं। अपने दम पर एम्स गुवाहाटी को सर्वांगीण सुंदर बनाने की कोशिश कर रहीं मंजूषा पुराणिक ने एम्स परिसर पर मन की शांति को बढ़ावा देने के हित में एम्स अधिकारियों से अपने पति तथा एम्स के कार्यकारी निदेशक अशोक पुराणिक के माध्यम से उनके काम में सहयोग करने की आग्रह किया है। 

Pankaj Nath

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button