असम/गुवाहाटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर । प्रधानमंत्री मोदी ने किया असम में 11,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर । प्रधानमंत्री मोदी ने किया असम में 11,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

पंकज नाथ, असम, 4 फरवरी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और उसके बाद विशाल काफिले में गुवाहाटी के लोगों का अभिवादन लेते हुए कोइनाधरा पहुंचे। कल शनिवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह के लगभग 11 बजे खानापाड़ा में 11,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया । उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। जनसमुद्र में परिणित हुए खानापारा खेल के मैदान में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भावेश कलिता के साथ एक खुले वाहन से प्रवेश किया । इसके बाद वहां मौजूद हजारों लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाए। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने उद्घाटन भाषण देते हुए असम के प्रति ईमानदारी ओर सद्भाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में असम आतंक से मुक्त हुआ है और असम में शांति लौट आई है। मुख्यमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने औपचारिक वर्चुअल रूप से खानापाड़ा से ही 1451 करोड़ रुपये की लागत से बिश्वनाथ और गहपुर को जोड़ने वाले चार लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग और 592 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डोलाबाड़ी और जमुगुड़ी चार लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों का वर्चुअल रुप से औपचारिक उद्घाटन किया। इसके अलावा, वह वर्चुअल शिलान्यास किया 832 करोड़ रुपये की लागत से नेहरू स्टेडियम उन्नयन परियोजना, जीएमसीएच की 3250 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा विकास परियोजना, 358 करोड़ रुपये की लागत से लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सड़क परियोजना, 3888 करोड़ रुपये की लागत से 38 पुलों सहित 43 सड़कों का उन्नयन, 300 करोड़ रुपये की लागत से चंद्रपुर स्टेडियम परियोजना, 578 करोड़ रुपये की लागत से करीमगंज मेडिकल कॉलेज परियोजना, 498 करोड़ रुपये की मां कामाख्या कॉरिडोर परियोजना , ओइक्य भवन की आधारशिला 297 करोड़ रुपये की लागत से रखी गई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खानापाड़ा से ही लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है । प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग डेढ़ लाख लोगों की भीड़ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने खानापारा में असमिया में अपने भाषण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद दिया। एक ज़माने में एक वर्ग ने राजनीति की खातिर उनकी संस्कृति को नष्ट कर दिया है। पिछले 10 वर्षों में भारत की स्थिति बदल गई है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सब कुछ बदल दिया है। मोदी ने कहा कि विकास के लिए अभियान पहले की तुलना में 10 गुना बढ़ गया है। 10 साल में रिकॉर्ड नंबरों में कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईएमएस बनकर मेडिकल कॉलेजों की संख्या 10 साल में दोगुनी हो गई है। असम में भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। ” हमारा उद्देश्य देशवासियों के जीवन को आसान बनाना है। हमने 4 करोड़ पक्के मकान, घर-घर गैस और पानी देने की व्यवस्था की है। भाजपा के दो इंजन वाली सरकार का लक्ष्य हर किसी तक पहुंचना है। ‘2014 से पहले 10 साल में बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल 12 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए जाते थे, हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में एक साल में 11 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए। देश में निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नतीजतन, नई नौकरियां उभर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं देशवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की गारंटी दे रहा हूं। देश भर से 20 करोड़ लोग स्वाधीन भारत संकल्प में शामिल हुए। हमारा लक्ष्य बिजली बिल में शून्य करना है। इस साल के बजट में सरकार ने रोभ टॉप सोलर का प्रावधान पेश किया है। हमारी सरकार 1 करोड़ लोगों को यह सौर ऊर्जा प्रदान करेगी। मैंने देश की 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी ‘ बनाने का वादा किया है। देश में अब तक 1 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी ‘ बन चुकी हैं। इस बार ‘लखपति दीदी ‘ देश की 3 लाख महिलाएं होंगी। इससे असम की महिलाओं को भी फायदा होगा। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्यों के बीच सीमा विवाद सुलझ गए हैं। असम में 10 से अधिक शांति संधियां हुई हैं। प्रधानमंत्री ने और कहा कि मैंने असम में भाजपा पार्टी के लिए संगठनात्मक कार्य किया। मैंने यहां बम विस्फोट को अपनी आंखों से देखा है। अब असम के युवाओं ने हिंसा छोड़कर विकास का रास्ता पकड़ लिया है। हर कोई अब विकास पर काम कर रहा है। ” उन्होंने 2047 तक भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के इस विकास में असम और पूर्वोत्तर की भूमिका भी अद्वितीय है। देश के इस तरह के विकास का हिस्सा बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों को ढेर सारे बधाई दिया । आज की इस प्रधानमंत्री के सभा में असम के मुख्यमंत्री के साथ असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, रामेश्वर तैली, राज्य के मंत्री और कई विधायक, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा लाखों लोग मौजूद थे ।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button