उत्तराखंड

पकड़ा गया दूसरा तेंदुआ भी,क्षेत्र वासियों ने ली चैन की सांस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कालाढूंगी /uttrakhand रिजवान अहसन ),,कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में से दूसरे दिन भी गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। कल बुधवार को भी एक गुलदार हुआ था पिंजरे में कैद।बताते चले विगत 2 नवंबर की रात्रि को एक गुलदार ने कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक निवासी एक 6 वर्षी बच्ची को अपना निवाला बनाया था।जिसको पकड़ने के लिए कालाढूंगी रेंज द्वारा कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। घटना के 26 वें दिन मंगलवार की रात्रि को मेथिशाह नाले में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। बुधवार की सुबह निगरानी करने वाली टीम ने पिंजरे में गुलदार को देखते वन क्षेत्राधिकारी सहित अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।वही गुरुवार को सुबह भी बच्ची के घर पर लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा व गुलदार को मय पिंजरे के ढेला रामनगर रेस्क्यू सेंटर ले पहुंचाया गया। जहां रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दिगांत नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी किरन शाह की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने गुलदार का चिकित्सकीय परीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी मुकेश जोशी ने बताया कि बच्ची के घर के निकट लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हुआ है। अब इसको ढेला रेंज रेस्क्यू सेंटर में छोड़ दिया गया है।लगातार दूसरे गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्रवासियों ने भी राहत की सांस ली है।फिलहाल लापरवाह ना बने जंगल जाने से बचे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button